Sambhal News: एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा का दिया संदेश
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: नगर के समीप गांव देवर खेड़ा स्थित एक धर्मशाला में सोमवार को सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों का सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। सत्संग में एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा का संदेश दिया गया। सत्संग में प्रवचन करते हुए सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि मनुष्य का शरीर पाप और पुण्य के रथ के समान है, जिस पर आत्मा सवार है। जो व्यक्ति धर्म को अपना सारथी बनाकर शुभ कर्मों और पुण्य को अपना साथी बनाता है, वही भवसागर को पार कर जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु की शिक्षाओं का पालन करने और निराकार परमात्मा का नाम स्मरण करने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश बढ़ता है। परमात्मा का स्मरण करने वाले व्यक्ति के हृदय में सदैव उजाला बना रहता है। मानव जीवन की नश्वरता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.