Sambhal News: उपभोक्ता आयोग के आदेश की अवहेलना, लकी ड्रॉ संचालक डेढ़ माह से जेल में
संभल, अक्टूबर 14 -- Sambhal News: गांव के लोगों से लकी ड्रॉ के नाम पर हजारों रुपये जमा कराने और योजना की अवधि पूरी होने पर रकम वापस नहीं करने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश की अनदेखी करना एक संचालक को भारी पड़ गया। आयोग के आदेश के बावजूद निर्धारित धनराशि जमा नहीं करने पर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के अनुपालन में संचालक को गिरफ्तार कर आयोग में पेश किया। इसके बाद उसे जिला कारागार मुरादाबाद भेज दिया गया। वह करीब डेढ़ माह से जेल में बंद है। बताया गया है कि उपभोक्ता आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर उसके खिलाफ सजा सुनाई जा सकती है। उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार, चंदौसी तहसील के गांव मंझावली निवासी जितेंद्र पुत्र रामपाल उर्फ रामसिंह ने 'नसीब अपना अपना न्यू सैनी लकी ड्रॉ' नाम से बचत योजना शुरू की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.