Sambhal News: ई-कचरे से पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन-6 के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर ई-कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझा। विद्यालय में इको क्लब की टीम ने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी देते हुए हरे, नीले, लाल, पीले और काले रंग के डस्टबिन के उपयोग पर चर्चा की। कविता, समरीन सैफी, नूर निशा, भूमिका, लक्ष्मीकांत और सोहेल ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़कर बच्चों ने किया व्यावहारिक प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.