Sambhal News: ईद मिलादुन्नबी पर सुरक्षा का खाका तैयार, जुलूस मार्गों पर रहेगा कड़ा पहरा
संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: ईद मिलाद्न्नबी पर्व बुधवार को जिलेभर में परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। जुलूस मार्गों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी संभल पहुंचे। उन्होंने शहर के शंकर कॉलेज चौराहा पर पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए मिलादुन्नबी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.