संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: नगर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व की तैयारियों को लेकर लोग अभी से जुट गए हैं। घरों के साथ-साथ मस्जिदों और मोहल्लों को सजाने का काम शुरू हो गया है। ईद मिलादुन्नबी को लेकर हर साल की तरह इस बार भी घरों और मोहल्लों को सजाने के साथ ही पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह का माहौल है। झंडे, झालर, लाइट की सजावट और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों से दुकानें दुल्हन की तरह सज चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: जुलूस-ए-मोहम्मदी को सजा नैनीताल का बड़ा बाजार बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजारों में भी...