Sambhal News: इलाज के लिए जमीन बेचने पहुंचे ग्रामीण को पत्नी-बेटों ने रोका, हंगामा
संभल, अक्टूबर 24 -- जमीन बेचने को लेकर परिवार में विवाद Sambhal News: संभल, संवाददाता। दिमाग की नस की बीमारी के इलाज के लिए जमीन बेचने पहुंचे ग्रामीण का शुक्रवार को उप निबंधक कार्यालय में पत्नी और दो बेटों से विवाद हो गया। पत्नी और बेटों ने जमीन बेचने का विरोध करते हुए पति पर परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं पति का कहना था कि उन्हें एमआरआई समेत अन्य जांच और इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक विवाद चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि थाना पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन मोहम्मदपुर गांव निवासी चेतराम उर्फ महीपाल यादव शुक्रवार दोपहर में ढाई बीघा जमीन बेचने के लिए उप निबंधक कार्यालय पहुंचे थे। रजिस्ट्री की तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.