Sambhal News: आशा बहनों ने उठाई नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: चंदौसी में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसमें आशाओं ने मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण कर सरकारी सेवक का दर्जा देने और सभी सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की मांग उठाई। आशा कार्यकत्रियों ने बताया कि उनको मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तित कर निश्चित मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए। उन्होंने शासन स्तर पर अपनी मांगों की संस्तुति कर समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: नियमितीकरण और समान वेतन पर अड़ीं संविदा एएनएम, तीन घंटे धरना यह भी पढ़ें- Mau News: स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Hardoi News: आशा कार्यकत्रियों ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.