Sambhal News: आवारा पशुओं को भगाने निकली महिला की करंट की चपेट में आकर मौत
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के इसामपुर डांडा गांव में बुधवार सुबह आवारा पशुओं को भगाने निकली महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत के पास जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसामपुर डांडा गांव निवासी कमला (50) पत्नी रमेश बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर आवारा पशु देखकर उन्हें भगाने के लिए खेतों की ओर चली गईं। इसी दौरान पड़ोसी के खेत के पास जमीन पर पड़ा बिजली का तार उनके पैर से छू गया। अंधेरा होने के कारण कमला को तार दिखाई नहीं दिया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। खुद को संभालने के प्रयास में उनका हाथ भी तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.