Sambhal News: आबादी के बीच मौत बनकर दौड़ रही हाईटेंशन जर्जर लाइन, ग्रामीणों ने किया विरोध
संभल, नवम्बर 17 -- Sambhal News: मढ़न, संवाददाता। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव मझरा गम्मनपुरा में जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। आबादी के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन और 10 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सोमवार को बिजली बिल की वसूली करने पहुंची विभागीय टीम के सामने ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। उन्होंने जर्जर बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एचवीडीएस योजना के तहत गांव की आबादी के बीच 10 केवीए का ट्रांसफार्मर और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन लगाई गई थी। लंबे समय से लाइन के तार जर्जर हालत में हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। दीपावली से कुछ दिन पहले अचानक 11 हजार वोल्ट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.