Sambhal News: आधा घंटा बंद रहा रेलवे फाटक 35-बी, लगा जाम
संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: रेलवे यार्ड के प्वाइंट नंबर 86 पर कासन में आई तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार दोपहर कब्रिस्तान रेलवे फाटक (35-बी) करीब आधे घंटे तक बंद रहा। फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद फाटक खोला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गुरुवार दोपहर करीब 1:35 बजे सिसरका की ओर से चन्दौसी आ रहे रेलवे इंजन को निकालने के लिए कब्रिस्तान रेलवे फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान रेलवे यार्ड के प्वाइंट नंबर 86 पर लगे कासन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर इंजन को रेलवे केबिन से पहले ही रोक दिया गया और फाटक बंद रखा गया। फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर के समय यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.