संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देश धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। चौराहों को जाम से मुक्त रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने चौराहों के 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शे खड़े न करने के निर्देश दिए थे, लेकिन शहर में हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ई-रिक्शों की बेतरतीब पार्किंग से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने ई-रिक्शों के संचालन और खड़े होने को लेकर नियम तय किए थे। मकसद था कि चौराहों के आसपास वाहनों का दबाव कम हो और राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके बावजूद कई स्थानों पर ई-रिक्शा चौराहों के आसपास ही खड़े दिखाई दे रहे हैं।मुख्य मार्ग ही नहीं, गलियों में भी दौड़ रहे वाहनशहर के प्रम...