संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को उप जिलाधिकारीआशुतोष तिवारी ने आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दीपावली के दौरान आतिशबाजी की बिक्री के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने पटाखा गोदामों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने फायर बिग्रेड अधिकारियों के साथ सबसे पहले गांव मई स्थित आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोदामों में आतिशबाजी के भंडारण से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Jamui News: जिला प्रशासन ने पांच पटाखा दुकानों पर की छापेमारी इसके बाद रामबाग रोड एवं कैथल रोड स्थित...