Sambhal News: आठ माह की बच्ची की बुखार से मौत, परिजनों का हंगामा
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: बुखार पीड़ित आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई से इंकार के बाद परिजन बच्ची का शव लेकर घर को लौट गए। संभल के असमोली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ माह की बच्ची को पिछले दो दिन से बुखार के चलते दंपति ने सोमवार देर शाम कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने वापिस अस्पताल पर पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.