Sambhal News: आज छह घंटे गुल रहेगी बिजली, डेढ़ लाख आबादी होगी प्रभावित
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: शहर के चंदौसी चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के चलते बुधवार को सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मुख्य बाजार सहित शहर के कई मोहल्लों की करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित होगी। बिजली विभाग के एसडीओ जयप्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए दो ट्रांसफार्मर, 11 केवी हाईटेंशन लाइन तथा कई बिजली के खंभों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसी कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र संभल (टाउन) और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती से हल्लू सराय, बरेली सराय, दुर्गा कॉलोनी, सरथल चौकी, जगत, कोर्ट गर्वी, कोट पूर्वी, मैन बाजार, चमन सराय, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, शेर खां सराय तथा चंदौसी रोड सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.