संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर में बुधवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मवेशी घर के पास बने घेर में बंधे हुए थे। अचानक हुए इस हादसे से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव धनीपुर निवासी सुरेश पुत्र महेश ने रोजाना की तरह अपने पशुओं को पानी पिलाने के बाद घर के पास बने घेर में बांध दिया था। इसके बाद परिवार के सदस्य अपने घरेलू कामों में जुट गए। दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अचानक कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सुरेश के घेर पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से वहां बंधे तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो भौंस के बच्चे भी शामिल थीं। घटना ...