Sambhal News: आईकार्ड को लेकर छात्र और क्लर्क में नोकझोंक
संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: एसएम कालेज के साइकिल स्टैंड पर गुरुवार को आईकार्ड दिखाने की बात को लेकर छात्र और कालेज के क्लर्क के बीच नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर मौके पर हंगामा हो गया और क्लर्क ने पुलिस को सूचना दे दी। बताया गया कि कहासुनी के दौरान छात्र क्लर्क से उलझ गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों ने छात्र के साथ मारपीट भी कर दी। हंगामा बढ़ता इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को पकड़कर कार्यालय ले गई। बाद में छात्रों के माफी मांगने पर पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.