Sambhal News: आंधी-बारिश में झुका हाईटेंशन लाइन का खंभा
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: सिरसी के मोहल्ला शर्की स्थित मिठोली रोड के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का खंभा बारिश और हवा के कारण एक ओर झुक गया है। विद्यालय परिसर में लगे इस खंभे से तार भी आगे-पीछे के खंभों पर लगी चिमलियों से हट गए हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के बराबर से करीब तीन माह पहले नई विद्युत लाइन डाली गई थी, लेकिन अभी तक उसमें बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद झुका खंभा और ढीले तार बच्चों व शिक्षकों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.