Sambhal News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गूंजा पोषण और रचनात्मकता का संदेश
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। पोषण माह के तहत गुरुवार को जिले के 1830 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों और खेलकूद से माहौल जीवंत रहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पोषण और स्वच्छता के संदेश दिए। 'भारत की मिट्टी' गतिविधि में बच्चों ने मिट्टी से खिलौने और अन्य रचनात्मक वस्तुएं बनाईं, जबकि रस्सी कूद और रस्सी पर चलने समेत विभिन्न खेल गतिविधियां भी कराई गईं। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) महेश कुमार के निर्देशन में हुए कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ पोषण, स्वच्छता और बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने केंद्रों को रंगोलियों से सजाया। चित्रकला और स्लोगन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.