Sambhal News: अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़, कंपाउंडर गिरफ्तार
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: शेर खां सराय स्थित डॉ. शाने रब के अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है। घटना 11 सितंबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करने वाले फूलसिंघा निवासी समीर ने भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने घटना के बाद अस्पताल में इसकी शिकायत की तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की।कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.