संभल, जुलाई 24 -- Sambhal News: असमोली क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह के दौरान बंदरों के हमलों में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में एक महिला की बंदरों के हमले के दौरान गिरकर मौत हो जाने के बाद भी वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड सुबह से शाम तक घरों की छतों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाते हैं। राह चलते लोगों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बंदरों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम को काटकर किया घायल डर के कारण लोग घरों की छतों पर जाने और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन वि...