संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर बुधवार शाम को की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। गांव खासपुर में डॉ. हरीश के नाम से संचालित राजपाल नर्सिंग होम के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर नर्सिंग होम के बजाय क्लीनिक संचालित होता मिला। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक संचालक से पंजीकरण प्रमाणपत्र सहित संचालन से संबंधित वैध अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई भी ...