Sambhal News: असमोली पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, लाखों का चोरी का सामान व तीन बाइक बरामद
संभल, जुलाई 3 -- Sambhal News: थाना असमोली पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान, नकदी, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव मुबारकपुर बांद-नरैठा मोहम्मदपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कुलदीप पुत्र सोमपाल निवासी पतेई खालसा, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा तथा मुस्कुरान पुत्र सजहर अली निवासी राजागालबपुर, थाना असमोली, जनपद संभल बताए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : गृहभेदन कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.