संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर और आसपास के इलाकों में तीन दिनों से तेंदुए की आहट से बनी दहशत शुक्रवार को कुछ कम हुई। सुबह से शाम तक तेंदुआ कहीं नजर नहीं आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सुरक्षा को लेकर ग्रामीण अभी भी पूरी तरह बेफिक्र नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से तेंदुआ कभी खेतों के किनारे तो कभी झाड़ियों के आसपास दिखाई दे रहा था। इसके चलते लोगों ने खेतों की ओर जाना और मवेशियों के लिए चारा लाना तक बंद कर दिया था। महिलाओं और बच्चों को भी घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा था। खेती-किसानी का काम प्रभावित होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। शुक्रवार को तेंदुआ नजर नहीं आया तो ग्रामीणों ने राहत महसूस की। बुजुर्गों ने लोगों से अभी भी सतर्क रहने और अकेले खेतों पर न जाने की सलाह...