Sambhal News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, बदायूं के दो आरोपियों समेत तीन पकड़े
संभल, नवम्बर 21 -- Sambhal News: संभल और बदायूं में ठिकाने बदलकर अवैध हथियार बनाने का धंधा कर रहे आरोपियों का बहजोई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बहजोई-चितौरा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पहले एक बाल अपचारी को 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर खेत के अंदर बनी कोठरी में छापा मारकर दो अन्य आरोपियों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से सात अवैध शस्त्र, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को बहजोई पुलिस संभल बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चितौरा की ओर से बहजोई आने वाले रास्ते पर एक बाल अपचारी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा मिला। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चितौरा रोड से करीब 60 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.