Sambhal News: अवैध निर्माण पर सख्ती, बिना नक्शा स्वीकृति सड़क किनारे निर्माण नहीं होगा: डीएम
संभल, जुलाई 29 -- Sambhal News: जनपद में अवैध निर्माण पर अब प्रशासन और अधिक सख्ती बरतेगा। डीएम अंकित खण्डेलवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विनियमित क्षेत्रों में बिना स्वीकृत भवन मानचित्र के कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर हो रहे निर्माण कार्यों का व्यापक सर्वे कराते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विनियमित क्षेत्र एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने भवन मानचित्रों की स्वीकृति, प्रवर्तन कार्रवाई, निर्माणाधीन भवनों, कम्पाउंडिंग के मामलों तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन मानचित्रों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.