Sambhal News: अवैध निर्माण पर सख्ती, केवी के लिए जमीन तलाश तेज
संभल, जुलाई 29 -- Sambhal News: संभल। जिले में अवैध निर्माण और सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विनियमित क्षेत्रों में बिना स्वीकृत मानचित्र के होने वाले निर्माण पर प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि, लैंड बैंक, तालाबों से कब्जा हटाने और लंबित राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि भवन मानचित्रों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण किया जाए। सभी उप जिलाधिकारी नियमित रूप से इसकी समीक्षा करें तथा निर्माण कार्यों के सर्वे की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसीनिर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.