संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में खनन विभाग ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध अनुमति के मिट्टी का परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। दोनों वाहनों को कुढ़फतेहगढ़ थाने में सीज कर दिया गया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...