Sambhal News: अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक लोडर पकड़ा
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: सौंधन, संवाददाता। कैला देवी थाना क्षेत्र के कई गांवों में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार को खनन विभाग ने कार्रवाई की। खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर खनन अधिकारी शिवम कुमार क्षेत्र में पहुंचे और खरसपा गांव के जंगल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक लोडर और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पकड़े गए वाहनों को सौंधन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर खरसपा गांव निवासी नेतराम यादव से संबंधित हैं। खनन विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर अवैध खनन में जुटे कई अन्य ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।थाना क्षेत्र के कई गांवों में दिनदहाड़े मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.