संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के गांव चकिया निवासी रितिक त्यागी ने बुधवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने मंगल युवक मंगल दल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। बीते दिनों लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाईश कर ठीया बंदी करा दी गई थी। जबकि उस जमीन पर हमारे 50 वर्ष पुराने देवी देवाओं के थान बने हुए हैं। उन लोगों ने बो ठिया को तोड़ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल ने हमसाज होकर रास्ता दे दिया है। जबकि नक्शे में कोई रास्ते नहीं है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...