Sambhal News: अब नियम से दौड़ेंगे ई-रिक्शा, रूट प्लान लागू
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शाओं के संचालन का नया रूट प्लान तैयार किया है। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात यापुलिस का कहना है कि नए रूट प्लान से शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यातायात पुलिस के अनुसार यशोदा चौराहा से शंकर कॉलेज चौराहा तक का मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। वहीं शंकर कॉलेज चौराहा से कोतवाली तक ई-रिक्शाओं का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कोतवाली से चक्की का पाट होते हुए पोस्ट ऑफिस तक भी ई-रिक्शाओं के संचालन पर पूर्ण रोक रहेगी। शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अस्पताल चौराहा से कोतवाली हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.