Sambhal News: अब दो लाख बच्चों की थाली में घुलेगी हलवे की मिठास, लागत भी बढ़ी
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले जिले के करीब दो लाख बच्चों को अब मध्याह्न भोजन में हलवे का स्वाद चखने को मिलेगा। शासन ने बच्चों को दिए जाने वाले मीठे और नमकीन हलवे की लागत में बढ़ोतरी की है। मीठे हलवे की लागत पांच रुपये से बढ़ाकर नौ रुपये कर दी गई है, जबकि नमकीन हलवे के लिए छह रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे स्कूलों में बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार हलवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवंबर से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 शुक्रवार को बच्चों को हलवा और उपमा परोसा जाएगा। इसके लिए सप्ताह के हिसाब से मेन्यू निर्धारित किया गया है। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा दिया जाएगा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में नमकीन हलवा बच्चों की थाली में पहुंचेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को नियमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.