संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: शहरों में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने संभल जिले की तीनों नगर पालिकाओं में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में करीब 8000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संभल नगर पालिका ने उपयुक्त जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है। एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों का वैज्ञानिक तरीके से बंध्याकरण (स्टरलाइजेशन) और टीकाकरण किया जाएगा। इससे कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती संख्या पर रोक लगेगी और रेबीज जैसी बीमारियों के खतरे में भी कमी आएगी। नगर निकायों का मानना है कि इस योजना के लागू होने से शहर में आए दिन होने वाली डॉग बाइट की घटनाओं पर भी प्रभ...