Sambhal News: अब अवैध खनन पर ''पांच पहरे'', सीमाओं पर होगी 24 घंटे निगरानी
संभल, जुलाई 9 -- Sambhal News: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पांच स्थायी चेकिंग पॉइंट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। धनारी, असमोली, रजपुरा, कैलादेवी और एक अन्य चिन्हित क्षेत्र में इन चेकिंग पॉइंट्स का निर्माण कराया जाएगा। इन चेकिंग पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे खनिज लदे वाहनों की आवाजाही पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सके। कैमरों की मदद से वाहनों की निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधियों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग पॉइंट्स पर खनन, राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.