Sambhal News: अनूपशहर-बबराला मार्ग पर 52 स्थानों पर कटी सड़क, हर दिन हादसों का खतरा
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: रजपुरा। क्षेत्र में अनूपशहर-बबराला मार्ग पर गांव चाऊपुर से टी-पॉइंट चौकी तक करीब पांच किलोमीटर लंबी हिस्से में सड़क किनारे लगभग 52 स्थानों पर कटाव हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या से अवगत होने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण सड़क के किनारे लगातार कटते जा रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क का किनारा इतना क्षतिग्रस्त हो चुका है कि वाहन जरा-सी चूक होने पर सड़क से नीचे उतर सकते हैं। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है。
स्थानीय समस्याएँ ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग मरम्मत कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.