संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मझावली गांव के पास रविवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार दो मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई पहुंचाया। बोलेरो चंदौसी की ओर से आ रही थी। मझावली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अरबाज, नसरीन तबस्मुम, बिलाल,तरन्नुम और अहमद रजा , घायल हो गए गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को निजी वाहन की सीएचसी बहजोई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर अरबाज, तबस्सुम, त...