Sambhal News: अधिवक्ता पर एफआईआर वापस लेने की मांग
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ई-लाईब्रेरी कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व शासकीय अधिवक्ता जय भारद्वाज के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार करा लिया है। जिसकों लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। सभी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता साथी की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया है। कहा कि जय भारद्वाज को षडयंत्र के तहत झूठा फंसाया गया है। अधिवक्ताओं ने एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए शीघ्र से शीघ्र जेल से रिहाई करने का आदेश भी जारी किया जाए। इस दौरान शरदचन्द्र भारद्वाज, प्रकाशवीर, गुरुदत्त, पंचम सिंह, जितेन्द्र मौर्य, सचिन चौहान, नरेन्द्र सिंह, रामकिशन सिंह, चरन सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.