Sambhal News: अटैची में छिपे बैठे सांप ने युवती को डसा, बची जान
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: चन्दौसी की सांई धाम कॉलोनी में मंगलवार शाम घर में रखी अटैची से रुपये निकालते समय एक युवती को उसमें छिपे सांप ने डस लिया। परिवार के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार बताया गया। नगर की सांई धाम कॉलोनी निवासी राजीव कुमार की 20 वर्षीय बेटी संगीता रात को कमरे में रखी अटैची खोलकर उसमें रखे रुपये निकाल रही थीं। जैसे ही उन्होंने अटैची के अंदर हाथ डाला, उसमें पहले से छिपे सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। सांप के डसते ही युवती चीख पड़ी। चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवती का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.