संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी-रतनपुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी की मिलक निवासी अंशुल पुत्र कोमल मंगलवार शाम मुरादाबाद से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गुमसानी अड्डे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंशुल दूर जाकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल अंशुल को सड़क पर पड़ा देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की ...