Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल युवक को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां युवक का उसका उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी आशीष पुत्र चंद्रभान सिंह 22 वर्ष रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल से अपनी बहन को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोधीपुर मढ़न मार्ग पर गांव शाहपुरडसर के पास धर्म कांटे पर पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.