Sambhal News: अचानक तेज बुखार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की मौत
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: विकासखंड गुन्नौर के गोठना गांव में रविवार सुबह 14 वर्षीय किशोरी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार किशोरी को सुबह अचानक तेज बुखार आया। कुछ ही देर बाद वह घर के आंगन में गिरकर अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के गोंठना निवासी बादाम सिंह की 14 वर्षीय पुत्री इंद्रवती की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हुई थी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.