Sambhal News: अखिलेश शर्मा ने संभाली प्रधानाचार्य की कमान
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: शहर के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव और उल्लेखनीय उपलब्धियों वाले अखिलेश कुमार शर्मा ने विद्यालय के नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम दिलाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे पूर्व वे विद्या भारती के पूर्णतः आवासीय विद्यालय पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, नैनीताल में शैक्षणिक प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी प्रधानाचार्य के रूप में सफलतापूर्वक कार्य किया। मुजफ्फरनगर में उन्होंने यूपी बोर्ड विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कराया। 2004 से संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.