Sambhal News: अअ फोटो- पुलिस ने चोर दबोचा, चोरी का जेवर भी बरामद
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: रायसत्ती थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की पशुशाला में छिपाकर रखे चोरी किए गए जेवर व घड़ियां बरामद कीं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र में शहर के बेगम सराय मोहल्ला निवासी रूबीना पत्नी मोहम्मद असलम शनिवार शाम को अपने मायके गई थी, जबकि घर पर उसका बेटा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला मोहम्मद मुंतजिर उर्फ लाला घर में घुसा था और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से आरोपी मोहम्मद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.