संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: शहर के फवारा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को जिला एमआर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला गवर्नर अजय चौधरी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न कराया गया। संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा अंकुश गौड अध्यक्ष, अरविंद सचिव और अंकित वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद पिछले साल का आय व्यय और व्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मोहित गुप्ता, गौरव रस्तोगी, अभय, निखिल, हरेंद्र, मोहम्मद जैद, फरहान खान, शिवा, हर्षित, प्रमोद, राहुल, निशांत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...