संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: ऑनलाइन सामानों की डिलीवरी की आड़ में दिल्ली-एनसीआर में मोटरसाइकिलें चुराने और उन्हें संभल के ग्रामीण इलाकों में खपाने वाले गिरोह का रजपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य डिलीवरी ब्वॉय बनकर अलग-अलग इलाकों में घूमते थे और बाइक खड़ी होने की जगहों की रेकी कर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को संभल लाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन इंजन और बड़ी संख्या में कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं। गिरोह बाइक की पहचान मिटाने के लिए ग्राइंडर से इंजन और चेसिस नंबर तक मिटा देता था। सोमवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा किया।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत...