Samastipur News: 950 ग्राम गाजा के साथ सरकारी शिक्षक तथा उसका पुत्र गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: सिंघिया। प्रखंड के लिलहौल गाँव में गुरुवार की रात सिंघिया पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापेमारी कर 950 ग्राम गाजा बरामद किया। वहीं शिक्षक तथा उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक की पहचान माहरा पंचायत के लिलहौल गांव निवासी दिलीप कुंवर तथा उसके पुत्र शुभम कुंवर के रूप मे की गई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की दोनों पिता पुत्र विगत कई महीनों से गांजा का कारोबार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि उक्त छापेमारी दल में प्रखंड बिकाश पदाधिकारी विवेक रंजन भी सामिल थे। इधर ग्रामीणों की माने तो पुत्र के गलत कार्यो की सजा शिक्षक पिता को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षक अगले वर्ष ही सेवानिबृत होने वाले है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.