समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- बीदर कैश वाहन लूट मामले की जांच Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र । कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से 93 लाख रुपये लूटने और गोली मारकर सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम समस्तीपुर पहुंची। कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर में घटना से जुड़े संभावित संपर्कों और अन्य सुरागों की तलाश में जुटी है। मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के अमन कुमार और आलोक कुमार उर्फ अंबानी के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। समस्तीपुर में टीम किन बिंदुओं पर जांच कर रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2025 को कर्नाटक के बीदर जिले में शिवाजी चौक ...