समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर भुऑल गांव से पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर 8 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांव के ही सुनदेव साहनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...