Samastipur News: 70 बिजली पोल से तार की चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से चोरों ने बिजली तार की चोरी कर ली। विगत चार दिनों से चोर प्रतिदिन अलग अलग जगहों से विद्युत तार की चोरी कर रहा है। गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के अंजना से जखरा मुख्य सड़क तक के बीच के 70 विद्युत पोल का तार चोरों ने काट लिया। इस मामले में जेई कुणाल कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि 70 विद्युत पोल के तार की चोरी से विभाग को करीब चार लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.