समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पिछले छह दिनों से नगर निगम समस्तीपुर के कर्मियों की लगातार हड़ताल के कारण तीन लाख की आबादी वाले इस शहर की हालत पूरा नारकीय हो गया है। शहर के विभिन्न सड़कों पर करीब 200 टन कचरा जमा हो रखा है। बरसात में हर दो कदम पर सड़क पर व गलियों में जमा कूड़ा की सडांध से आने जाने वाले लोग परेशान है। स्थिति यह है कि लोग अपने नाक पर रूमाल रखकर कचरों के बीच से गुजरने को मजबूर बने हुए है। इसके निदान को लेकर छह दिनों में भी कोई व्यवस्था नगर निकाय नहीं कर सका है। नालियों की सफाई ठप रहने से कई जगहों पर यह ओवरफ़्लो करने लगा है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सफाई जमादार समेत कर्मियों पर एफआईआर सार्वजनिक कुड़ापात्रों में कूड़ा भर कर बाहर गिर रहा है। कई क्विंटल कूड़ा का जमाव शहर में हो चुका है जिसे हटाने में सफाई कर्मियों...