Samastipur News: 4 फीडरों पर हो सकती है लोड शेडिंग
समस्तीपुर, अगस्त 18 -- Samastipur News: रोसड़ा। मंगलवार को 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, रोसड़ा में मुख्य बस विस्तार कार्य को लेकर सुबह 6 से 8 बजे तक हाफ मेन बस का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 50 मेगावाट क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर-3 को बंद रखना आवश्यक होगा। इससे ग्रिड की उपलब्ध क्षमता करीब 40 मेगावाट रह जाएगी। सहायक अभियंता रुचि कुमारी ने बताया कि उक्त अवधि में रोसड़ा, जाखड़, शिवाजीनगर एवं फुलहरा फीडरों पर लोड सामान्य से अधिक होने की स्थिति में ग्रिड की सुरक्षा के लिए करीब 4-5 मेगावाट तक लोड शेडिंग की जा सकती है। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.